मौत को छूकर निकले दो दोस्त: व्यापम चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा, ट्राला चालक फरार

भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। व्यापम चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय लक्ष्मण गौड़ अपने दोस्त अनिमेष यादव के साथ निजी काम से कोलार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार व्यापम चौराहे से 6 नंबर की ओर मुड़ी, पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, ट्राले को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क हादसे की बड़ी वजह बनी। ऐसे में वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

Next Post

मप्र में प्रमोशन का रास्ता साफ: सरकार ने दिए निर्देश, 15 जुलाई तक DPC और 31 जुलाई तक मिलेंगे आदेश

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 10 साल बाद राज्य में एक बार फिर पदोन्नति (प्रमोशन) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि 15 जुलाई तक विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें […]

You May Like