शक्तिपुंज में जबरन वसूली करते पकड़े गए किन्नर

जबलपुर: आरपीएफ पोस्ट जबलपुर द्वारा सोमवार को अनाधिकृत रूप से विकलांग कोच में यात्रा कर रहे किन्नरों एवं अन्य लोगो के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव ख़रब ने बताया की जबलपुर स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से घूमते एवं ट्रेन नंबर 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस में यात्रियों से पैसे मांगते पाए जाने पर पांच किन्नरों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 145, 147 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट जबलपुर के समक्ष पेश किया गया।

जहाँ न्यायालय द्वारा प्रत्येक को 1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। पकड़े गए किन्नरों की पहचान ज्योति किन्नर गुरु पिंकी उम्र 40 निवासी गायत्री नगर कटनी, कशिश गुरु हेमा उम्र 25 निवासी गायत्री नगर थाना नई कटनी, रिया किन्नर गुरु हेमा उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री नगर कटनी थाना नई कटनी और रानी किन्नर पिंकी तिवारी उम्र 35 निवासी गायत्री नगर थाना नई कटनी एवं ममता किन्नर गुरु पिंकी तिवारी उम्र 35 निवासी गायत्री नगर थाना नई कटनी के रूप में हुई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियो में विशेष अभियान चलाकर विकलांग कोच में यात्रा करते 05 व्यक्तियों को पकड़कर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की गई।

Next Post

पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज शपूर जादरान की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती

Tue Apr 21 , 2026
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान गंभीर बीमारी HLH से जूझ रहे हैं और नई दिल्ली के अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहे हैं। शपूर जादरान नई […]

You May Like