टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस में सुधार, चोटिल होने के बाद उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू की।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया को राहत भरी खबर मिली है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आया है। सुंदर ने चोट के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में सुंदर बॉल रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। हालांकि, पूरी तरह फिट होने में उन्हें अभी थोड़ा समय लग सकता है।
सुंदर ने प्रैक्टिस शुरू की
सुंदर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगभग 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। उनकी पसलियों में अभी भी हल्की अकड़न है, लेकिन यह संकेत है कि सुंदर रिकवरी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट उनकी जल्दी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, सुंदर का शुरुआती मैचों तक फिट होना मुश्किल दिख रहा है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
