MPCA चुनाव: सिंधिया ने पुत्र महाआर्यमन के लिए बनाई रणनीति,आज आयेंगे

इंदौर: प्रदेश क्रिकेट की संस्था एमपीसीए में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. 2 सितंबर को साधारण सभा बुलाई गई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर पहुंच रहे हैं. वे एमपीसीए अवार्ड समारोह और महाकाल की अंतिम सवारी में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, सिंधिया बंद कमरे में अपने समर्थकों संग चुनावी रणनीति और दावेदारों पर चर्चा करेंगे.

बताया जा रहा है कि सिंधिया अपने पुत्र महाआर्यमन को एमपीसीए अध्यक्ष बनाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने अपने विश्वस्त संजय जगदाले और दिलीप चूड़गर को जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों समर्थक एमपीसीए सदस्यों के बीच सक्रिय होकर रणनीति बना रहे हैं. चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस एम. मुदस्सर को नियुक्त किया गया है. नियमों के अनुसार साधारण सभा 21 दिन पहले घोषित करना अनिवार्य है, जिसे ध्यान में रखते हुए नोटिस बोर्ड पर कार्यक्रम चस्पा कर दिया गया है.

चुनाव की तिथि केंद्र सरकार के खेल विधेयक से भी जुड़ी मानी जा रही है, जो 20 से 25 अगस्त के बीच राष्ट्रपति से पारित हो सकता है. इसीलिए जल्दी चुनाव घोषित कर प्रक्रिया शुरू की गई है.

चुनाव कार्यक्रम
28 अगस्त को पात्र-अपात्र सूची जारी होगी. 29 को नामांकन पत्र वितरण, 30 को दाखिल और 31 को प्रकाशन होगा. 2 सितंबर को एजीएम में यदि एक पद पर एक से अधिक दावेदार हुए तो मतदान होगा. हालांकि सिंधिया समर्थक माहौल और विजयवर्गीय का सहयोग देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन की संभावना अधिक है.

Next Post

मटकी फोड प्रतियोगिता मे केशवगंज वार्ड की टीम विजेता

Mon Aug 18 , 2025
सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मटकी फोड़ दही-हांडी प्रतियोगिता गौर मूर्ति तीन बत्ती के संपन्न हुई। नगर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा पिछले कई वर्षो से प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे कराया जा रहा है।कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े, खुरई विधायक एवं पूर्व […]

You May Like