नया इंटरस्टेट बस स्टेंड बनकर तैयार, लोकार्पण का इंतजार

ग्वालियर: मल्लगढ़ा थाने के नजदीक अंर्तराज्यीय बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। अब अपने उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लोकार्पण से पूर्व संचालन एवं संधारण का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। इसके लिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के माध्यम से कम्पनियों को बुलाया है। अभी 2 कंपनियों ने भागीदारी की है।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आईएसबीटी है। यह सबसे अंतिम समय में स्मार्ट सिटी के अधिकारी बना पाये। वर्तमान में आईएसबीटी बन तैयार है। अभी वहीं से बसों के संचालन के लिये मुरैना, झांसी और शिवपुरी की ओर से आने-जाने वाली बसों का रूट तय करना है। रूट देखने अधिकारी जाने वाले थे। लेकिन कतिपय कारणों के चलते टीम तय तिथि में नहीं जा सकी है। नगर निगम आयुक्त का कहना है कि आईएसबीटी की भविष्य में बेहतर संचालन कराने के लिये ओएंडएम देने की प्लानिंग है। उसमें नियम होंगे।
बस स्टेंड के अतिरिक्त 1.25 एकड़ का प्लॉट मिलेगा
आईएसबीटी का ओएंडएम कंपनी दुकानों और बसों के ठहराव से आय करेगी और साथ ही 1.25 एकड़ का भूखंड भी कंपनी को मिलेगा। उक्त भूखंड पर कंपनी कॉमर्शियल कार्य के लिये निर्माण कर सकेगी।

Next Post

बिहार में होगी झूठ और जुमलों की बरसात : लालू

Mon Feb 24 , 2025
पटना 24 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार पहुंचने से पहले कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राज्य में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। श्री यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री आज बिहार में […]

You May Like