
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में शामिल होकर प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्वलित कर की, वहीं वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग सहित कुल 16 विभागों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम बहुआयामी और समन्वित स्वरूप में आयोजित हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य कृषि से जुड़े कर्मयोगियों को आधुनिक तकनीकों, योजनाओं और नवाचारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने मुख्यमंत्री का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस पहल को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो कृषि क्षेत्र में समग्र विकास को गति देगा।
