श्रीलंका पुलिस ने न्यायालयों द्वारा दोषी ठहराए गए 10 लाख लोगों के फिंगरप्रिंट डिजिटल किए

कोलंबो, 24 मार्च (वार्ता) श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने न्यायालयों द्वारा दोषी ठहराए गए 10 लाख व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट डिजिटल किए हैं।

क्राइम रिकॉर्ड डिवीजन के निदेशक रुवन कुमारा ने मीडिया को बताया कि कोलंबो विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग और पुलिस फिंगरप्रिंट इकाई के सहयोग से शुरू की गई इस पहल से आपराधिक जांच में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद है।

डिजिटाइजेशन परियोजना, जो 2013 में शुरू हुई थी, पुलिस अधिकारियों को जांच उद्देश्यों के लिए फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड तक तुरंत पहुंच प्रदान करती है।

श्री कुमारा ने कहा कि यह प्रणाली विदेशों में रह रहे वांछित भगोड़ों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने की कानून प्रवर्तन की क्षमता को बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ डिजिटल फिंगरप्रिंट डेटा साझा करके, श्रीलंकाई पुलिस अपराधियों को तलाश करने में सीमा पार सहयोग में सुधार कर सकती है।

Next Post

मप्र शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ 

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल। मप्र शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया. रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर ने सभी को शपथ दिलाई. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर नारायण सिंह पवार, विभाग संघ चालक सोमकांत, डॉ छतबीड़ सिंह राठौड़, विधायक भगवान दास […]

You May Like