मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सुमन नगर रिछाई में एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करन दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमन नगर निवासी 29 वर्षीय शुभम मिश्रा ने बताया कि वह रचित भारद्वाज के घर के पास खड़ा था।

तभी वहां बिसन कोल नामक युवक चाकू लेकर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने शुभम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी और अचानक चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शुभम को उसके जीजा जितेन्द्र दुबे ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। रांझी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बिसन कोल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नशे में धुत युवक ने लगाई फांसी

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत छोटा जैन मंदिर के पीछे रहने वाले युवक ने नशे में धुत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि श्रीमति हेमलता कोरी 55 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर के पीछे गढ़ा बजार ने सूचना दी कि उसके पति की वर्ष 2006 में मौत हो […]

You May Like