चित्रकूट: क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. इसी कड़ी में मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने मंगलवार को चित्रकूट का दौरा किया. उन्होंने मंदाकिनी नदी के प्रमुख भरतघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही अधिकारियों ने नगर परिषद की टीम को घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं.
इस मौके पर मुख्य रूप से चित्रकूट तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया और नगर परिषद के प्रभात सिंह गहरवार भी मौजूद रहे
