खेड़ापति सरकार से 45 किलोमीटर पैदल चलकर चुनरी यात्रा निकली

शिवपुरी: खेड़ापति सरकार चिन्नौदी से 45 किलोमीटर पैदल चलकर कदवाया (ईसागढ़ ) के लिए चुनरी यात्रा निकाली गई। शिवपुरी जिला के पिछोर जनपद अंतर्गत आने बाले ग्राम चिन्नौदी की चौदस माता बीजासेन के लिए चुनरी यात्रा डीजे के साथ नाचते – गाते पहुंची। गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति इस चुनरी यात्रा में शामिल हुआ। वहीं इस यात्रा को लेकर धायमहादेव सरकार के महंत श्री 1008श्री आनंदपुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक भावनाओं में चिन्नौदी गांव बहुत रुचि रखता है।

धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों का गाँव चिन्नौदी माना जाता है। यहां कोई न कोई धार्मिक आयोजन होता ही रहता है। चुनरी यात्रा में बच्चो के साथ नवयुवा बुजुर्ग एवं माताएं बहनें शामिल हुई। रामनिवास बघेल चिन्नौदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते माह ही चिन्नौदी के हर घर के व्यक्ति कई तीर्थ स्थलों से यात्रा कर लौटे थे। इस गांव की अहम विशेषता है कि कोई कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव समरसता को लेकर किया जाता है।

Next Post

इंतजार की इंतहा के बाद सूचियां फाइनल, अब बस ऐलान की देर

Thu Nov 20 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे “माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं, तू मेरा शौक़ देख मेरा इंतिज़ार देख।” लगता है कि मशहूर शायर इक़बाल ने बरसों पहले यह लाइनें शायद उन कमलदलियों के लिए लिखी होंगी जो निगम, बोर्ड और प्राधिकरणों में ताजपोशी का इंतजार करते अघा […]

You May Like