जल शक्ति मंत्रालय ने पूरे देश में जन भागीदारी के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।

मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा नई दिल्ली के जीरो पुश्ता पार्क में बीएसएफ कयाकिंग कैंप में यमुना नदी के तट पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण और नदी कायाकल्प के संदेश के साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

इस कार्यक्रम में नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के मिशन निदेशक राजीव मित्तल, जल जीवन मिशन के एमडी कमल किशोर सोन के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। “जल योद्धाओं”और सभी क्षेत्रों के लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिक एक साथ योग करने के लिए नदी तट पर एकत्र हुए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि योग दिवस पर मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारी, कर्मचारी सदस्य और आम जनता सामूहिक भावना और उत्साह के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यमुना तट पर आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से डिजिटल माध्यम से जुड़े जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Next Post

तीन शतकवीरों के बावजूद भारत की पहली पारी 471 रन पर सिमटी, इंग्लैंड 107/1

Sat Jun 21 , 2025
लीड्स 20 जून (वार्ता) रिषभ पंत (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 रन पर चार विकेट) और जोश टोंग (86 रन पर चार विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रन पर […]

You May Like