लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत

बेरूत/यरूशलेम, 26 मार्च (वार्ता) दक्षिणी लेबनान के नबातिह में मंगलवार को इजरायली ड्रोन हमले में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर की मौत हो गई। लेबनान के सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि “एक इजरायली ड्रोन ने ककाइयात अल-जिसर (गांव) में एक नागरिक वाहन पर हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में आग लग गई।”

अज्ञात सूत्र ने बताया कि नागरिक सुरक्षा टीमों द्वारा नबातिह के एक अस्पताल में ले जाए गए शव की पहचान हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर हसन कमाल हलावी के रूप में हुई है।

हालांकि लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने एक बयान में कहा कि मृत व्यक्ति “प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक नागरिक था।”

इस बीच इज़रायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने कल रात नबातिह में ड्रोन हमला किया और हलावी को मार गिराया, जिसकी पहचान दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की टैंक-रोधी इकाई के प्रमुख के रूप में की गई है। सेना ने एक बयान में कहा कि “युद्ध के दौरान हलावी, इज़रायल राज्य के खिलाफ़ कई आतंकवादी हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। उसने दक्षिणी लेबनान में गुर्गों और हथियारों की आवाजाही में मदद की।”

Next Post

करदाताओं से ले रहा था अधिक राशि, बिल कलेक्टर की सेवा समाप्त

Wed Mar 26 , 2025
निगमायुक्त ने एफआईआर करवाने के दिए निर्देश अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में की जनसुनवाई इंदौर:नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की गई. निगमायुक्त द्वारा स्वयं अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की […]

You May Like