
छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र में अवैध रेत के मामले में नायब तहसीलदार से मोबाइल छीनने वाले और विवाद करने वाले आरोपी आखिरकार पुसिल के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन खराब होने के कारण पैदल ले जाया गया। जानकारी में पुलिस ने बताया कि 27 मई को मोहखेड़ तहसीलदार द्वारा जांच के दौरान रेत माफिया अयूब खान, शमशेर खान एवं आसिफ खान निवासी नोनिया करबल द्वारा अभद्रता कर गाली गलौज कर रेत डंपर लेकर फरार हो गए थे। जहां शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना से सबंधित वाहन एक डम्फर ओर एक काले रंग की थार कीमती करीबन 75 लाख की जप्त की है। उक्त कार्यवाही में मोहखेड़ थाना प्रभारी विजयराव माहोरे, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बघेल, अखिलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे, हेमंत इंडुलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कार और डंपर किया जब्त
पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त टाटा कंपनी का डंपर तथा काले रंग की थार वाहन क्रमांक एमपी-28-जेडडी-8323 सहित लगभग 75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
