भोपाल,24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री पटेल ने आज यहाँ राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर रानी दुर्गावती का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Post
बालिक से दुष्कर्म के आरोप में एक किशाेर गिरफ्तार
Tue Jun 24 , 2025
सतना, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले के उचेहरा में पुलिस ने 18 वर्षीय एक किशोर को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उचेहरा जनपद में कल जामुन खिलाने के बहाने सूनसान जगह पर ले जाकर चार […]

You May Like
-
1 year ago
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 378 पर रोका
-
6 months ago
बेहतर पुलिसिंग के लिए 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
