
सागर। रहली थाना अंतर्गत चांदपुर मे खेत मे कपड़ा सुखाते समय बिजली के तार से करंट की चपेट मे आई महिला की मौत हो गई है जबकि महिला का पुत्र और नातिन घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह चांदपुर निवासी हर प्रसाद पटेल की पत्नी बतीबाई उम्र 45 वर्ष खेत मे बनी झोपड़ी के बाहर डोरी पर कपड़ा सुखाने निकली तो बिजली के तार की चपेट मे आ गई, जिसकी आवाज सुनकर पुत्र राजेश और नातिन नेहा पिता कन्हैया लाल पटेल बचाने आये तो वह भी करंट की चपेट मे आ गए। तीनो की आवाज सुनकर पिता हरप्रसाद ने लकड़ी के डंडे से बिजली के तार से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले गया । जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने बतीबाई को मृत घोषित कर दिया और राजेश व नेहा को उपचार हेतु भर्ती कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।
