हौजरानी अग्निकांड मामले में कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि इस घटना में 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब तक अवैध निर्माण में सरकार, नगर निगम, डीडीए, फायर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की मिलीभगत समाप्त नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा घटना स्थल का दौरा न करने को असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में यह चौथी बड़ी घटना है, जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। श्री यादव ने सवाल उठाया कि जब रेस्टोरेंट को केवल 5-6 कमरों के संचालन की अनुमति थी, तो वहां 20-25 कमरे कैसे संचालित हो रहे थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग, नगर निगम और लाइसेंसिंग विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से घोषित मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए दिल्ली सरकार से मृतकों और घायलों के लिए अतिरिक्त एवं उचित मुआवजा देने तथा दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

.....

Next Post

पांढुरना के वरुड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण करने पहुचे रेल विभाग के अधिकारी

Wed Jun 3 , 2026
पांढुरना। नगर के अमरावती रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण करने आज रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य कराने वाले एजेंसी के अधिकारियों ने कार्य स्थल पर पहुचकर जायजा लिया,लंबे अर्से बाद रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शुरू होता देख लोगों में खुशी दिखाई […]

You May Like