
पांढुरना। नगर के अमरावती रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण करने आज रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य कराने वाले एजेंसी के अधिकारियों ने कार्य स्थल पर पहुचकर जायजा लिया,लंबे अर्से बाद रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शुरू होता देख लोगों में खुशी दिखाई दे रही हैं ।
उल्लेखनीय हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले पांढुरना अमरावती मार्ग पर वरुड़ नाके के पास रेलवे फाटक से दिल्ली मद्रास वाली यात्री तथा मालवाहक ट्रेनों के गुजरने के दौरान कई कई बार आधा आधे घण्टे तक यह रेल फाटक बंद रहने से लोगों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
इस रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने को लेकर लंबे समय से मांग की जाती रही।जिले वासियों की इस महत्वपूर्ण मांग को देखते हुए जिले के युवा सासंद विवेक बंटी साहू के अथक प्रयासों के चलते अतः केंद्रीय रेल मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद अब इस ओवर ब्रिज का कार्य शीघ्र ही शुरू होने जा रहा हैं
आज बुधवार 3 जून को रेल तथा निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुचकर जायजा लिया, इस दौरान इनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, युवा भाजपा नेता योगेश राठौड़ आदि साथ मे थे ।
इस सर्वे के दौरान प्रस्तावित निर्माण कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं का निरीक्षण किया गया। रेल्वे अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सर्वप्रथम रेल्वे अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत रेल्वे ओवरब्रिज एवं संबद्ध सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नगर के विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पांढुर्ना के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग इस ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य का शुभारंभ होता देख लोगों में खुशी दिखाई दे रही हैं ।
