इंदौर:शुक्रवार को कलेक्टर ने शहर के राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया. इस दौरान उन्होंने आश्रम की बच्चियों से राखी बंधवाई और मिठाई एवं उपहार भेंट किए.
आज कलेक्टर शिवम ने शहर में छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम की बच्चियों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन पर्व मनाया. उन्होंने बच्चियों के साथ बैठकर राखी बंधवाई और उनके साथ खुशियां साझा कीं. कलेक्टर को राखी बांधने की दौरान बच्चियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह की झलक साफ नजर आई. कलेक्टर वर्मा ने बच्चियों को स्नेह और अपनत्व देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं एवं उपहार भी भेंट किए.
Next Post
जानवरों का सीएनजी इंसीनेटर प्लांट 15 सितंबर से होगा शुरु
Sat Aug 29 , 2026
इंदौर: नगर निगम स्वच्छता नवाचार के तहत शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर अगले महीने से जानवरों का सीएनजी इंसीनेटर प्लांट शुरू हो जाएगा. उक्त प्लांट सीएनजी गैस से संचालित होगा. खास बात यह है कि प्लांट में एक दिन 1 हजार जानवरों के दाह संस्कार करने की क्षमता है.नगर निगम […]

You May Like
-
1 year ago
श्रीअन्न की वैश्विक पहचान बनानी होगी: शिवराज
-
2 months ago
अभिभाषक संघ चुनाव में 65 फीसदी मतदान