कच्चे तेल में नरमी से 54 पैसे मजबूत हुआ रुपया

मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में गिरावट से सोमवार को रुपया 54 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.99 रुपये का बोला गया।

अमेरिका के ईरान पर हमले रोकने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज फिसल गया। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 6.5 फीसदी टूटकर 90.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 20 पैसे की बढ़त में 96.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 35 पैसे ऊपर 96.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। यह नीचे 96.27 रुपये और ऊपर 95.79 रुपये प्रति डॉलर तक जाने के बाद अंत में 95.99 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली की। उन्होंने 56.20 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की जिससे रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

 

Next Post

टाटा पावर का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,401 करोड़ रुपये

Mon Jul 27 , 2026
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) देश की बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक टाटा पावर ने चालू वित्त वर्ष में मजबूत शुरुआत करते हुए 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 1,401 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (पीटीए) दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना […]

You May Like