नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्र के नाम संबोधन को विचारोत्तेजक
बताते हुए कहा कि यह सभी को विकसित भारत के लिए नए संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
श्रीमती मुर्मु के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और विचारोत्तेजक संबोधन। उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हैं। उनका संदेश हम सभी को विकसित भारत के लिए नए संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
