इंदौर: द्वारकापुरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 63 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया.
द्वारकापुरी पुलिस को दिग्विजय मल्टी इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सटीक सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और संदेही गणेश उर्फ कालू पिता मनोज कदम, निवासी दिग्विजय मल्टी को धरदबोचा. तलाशी में आरोपी के पास से 63 लीटर सफेद प्लेन देशी मदिरा जब्त हुई. पुलिस ने आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे जेल भेज दिया है.
