प्रयागराज से लौट रही बस पलटी, तीन दर्जन यात्री घायल 

जिला चिकित्सालय में चल रहा घायलों का इलाज

 

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघटा में हुआ हादसा

 

नवभारत न्यूज

सीधी 1 फरवरी।तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज से वापस लेकर लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवघटा में एक घर में जाकर घुस गई, जिससे बस में सवार तीन दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री गंगा स्नान करने प्रयागराज गए थे, जहां से वापस गांव लौट रहे थे। बस देवघटा में रात 12 बजे हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार तीन दर्जन यात्री इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को मामूली चोंट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के भुइमाड़, घोरबंदा से लोग गत 27 जनवरी को कुंभ स्नान करने के लिए बस क्रमांक एमपी 17 पी 0628 से प्रयागराज गए थे जहां गंगा स्नान के बाद सभी लोग 31 जनवरी को इसी बस से गांव के लिए रवाना हुए थे। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि रात करीब 12.20 बजे जब तीर्थ यात्रियों को लेकर बस कोतवाली अंतर्गत ग्राम देवघटा में पहुंची तो सडक़ किनारे एक घर की दीवार से टकरा गई और टकराने के बाद बस पलट गई।

इस घटना में प्रमिला साहू पति कन्हैयालाल साहू 45 वर्ष निवासी बरका, सोना साहू पति जगन्नाथ साहू 52 वर्ष निवासी बरका, अमरनाथ साहू पिता जगन्नाथ साहू 29 वर्ष बरका, कालेश्वरी साहू पति जयगोविंद साहू 50 वर्ष पटेहरा, रामचंद्र साहू पिता बलिकरण साहू 53 वर्ष बरका, जानकी बाई जायसवाल पति रघुनाथ जायसवाल 46 वर्ष निवासी बरका, शांतीदेवी जायसवाल पति भुवनेश्वर जायसवाल 34 वर्ष निवासी पटा कोनी, महरनिया साहू पति बलिकरण साहू 60 वर्ष निवासी सेमरहिया, सोनिया साहू पति बुद्धिसेन साहू 35 वर्ष बरका, भागवत प्रसाद साहू पिता लोलर साहू 60 वर्ष निवासी झारा, जय गोविंद साहू पिता शिवनाथ साहू 40 वर्ष निवासी झारा, बलिकरण साहू पिता गरूल साहू 60 वर्ष निवासी सेमरहिया, गौरा साहू पति दुलारे साहू 30 वर्ष निवासी खैरी पटेहटा, दसोदिया साहू पति सुखदेव साहू 70 वर्ष निवासी इटवा सरई, पार्वती साहू पति हीरालाल साहू 46 वर्ष निवासी इटवा सरई, गेदिया साहू पति रूस्तम साहू 60 वर्ष निवासी कतरवार, रूस्तम साहू पिता शोभनाथ साहू 65 वर्ष निवासी कतरवार, गोदावरी साहू पति गोविंद साहू 50 वर्ष निवासी झारा, कुसुमकली साहू पति जगदेव साहू 40 वर्ष निवासी घोरबंधा, जगदेव साहू पिता रामदयाल साहू 50 वर्ष निवासी घोरबंधा, हीरामणि साहू पिता रामकरण साहू 70 वर्ष निवासी धुम्माडोल, रामकली जायसवाल पति हीरामणि जायसवाल 70 वर्ष निवासी धुम्माडोल, लीलतावती जायसवाल पति राजवली जायसवाल 42 वर्ष निवासी झारा, राजवली जायसवाल पिता रामचरण जायसवाल 50 वर्ष निवासी झारा, भैयालाल साहू पिता देवकरण साहू 65 वर्ष निवासी बरका, धनरजुआ साहू पति भैयालाल साहू 63 वर्ष निवासी बरका, भोपाल सिंह पिता प्रताप सिंह 54 वर्ष निवासी बरका, गेनामती साहू पति गोविंद साहू 50 वर्ष निवासी मलवी, पार्वती साहू पति गिरधारी साहू 55 वर्ष निवासी बरका, गिरधारी साहू पिता छोटकू साहू 56 वर्ष निवासी बरका, सकुंती साहू पति रामदुलारे साहू 59 वर्ष निवासी बरका, कन्हैयालाल साहू पिता जगदीश साहू 41 वर्ष निवासी बरका, सुनील साहू पिता दिनेश साहू 18 वर्ष निवासी बरका, हीरामणि जायसवाल पिता निर्मल जायसवाल 35 वर्ष निवासी करसिहा, सोमवती जायसवाल पति हीरामणि जायसवाल 53 वर्ष निवासी करसिहा, शकुन्तला साहू पति लक्षमण साहू 40 वर्ष निवासी सेमरहिया एवं बुद्धसेन साहू पिता रामदयाल साहू 46 वर्ष निवासी बरका घायल हुए थे, जिन्हे जिला अस्पताल सीधी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Next Post

अवैध हथियारों की खरिदी-बिक्री करते 4 बदमाश गिरफ्तार

Sat Feb 1 , 2025
नवभारत न्यूज रतलाम। जिले की बिलपांक थाना पुलिस को अवैध हथियारो की खरिदी बिक्री मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशो से एक फरार,पांच लोहे की पिस्टल व एक 12 बोर […]

You May Like