मंत्री के पत्र की अनदेखी, शिकायतों पर कार्रवाई शून्य

सीहोर। एक ओर सीहोर कलेक्टर कार्यालय की बैठकों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, वहीं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा भेजे गए पत्र को नजरअंदाज किये जा रहे है. गत 22 अप्रैल 2025 को मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा जिला कलेक्टर को भेजे गए पत्र में जिले के खाद्य विभाग के प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार बोहित को प्रभारी पद से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए ताकि जिले में कार्य प्रणाली सुचारु रूप से चल सके. हैरानी की बात यह है कि इस पत्र को भेजे हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, परंतु अब तक कलेक्टर कार्यालय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. इस रवैए पर सवाल उठने लगे हैं कि जब एक मंत्री के पत्र की अनदेखी हो सकती है तो आमजन की शिकायतों का क्या हाल होगा? अब देखना यह होगा कि कलेक्टर कार्यालय इस मुद्दे पर कब तक चुप्पी साधे रहता है या कोई ठोस कदम उठाता है.

Next Post

नपाध्यक्ष व धर्मगुरुओं की बैठक में आज शाम तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय

Sat May 17 , 2025
सीहोर। टाउन हाल में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा शाम चार बजे निकाली जाएगी. तिरंगा यात्रा टाउन हाल से अटल चौक तक जाएगी. यात्रा की तैयारियों को लेकर पं. पृथ्वी बल्लभ दुबे, उद्धवदास महाराज, मोहित राम पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर […]

You May Like