जब बच्चे पढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा: रामनिवास

सिंगरौली विधायक ने शासकीय हाई स्कूल हर्रहवा में बच्चो को वितरित किया साईकल

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 9 जनवरी। बच्चे देश के भविष्य हैं। जब बच्चे पढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। उक्त बाते सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज दिन गुरूवार को बैढ़न विकास खण्ड के शासकीय हाई स्कूल हर्रहवा में बच्चों को नि:शुल्क साईकल वितरण के दौरान मुख्य आतिथ्य के आसंदी से बच्चों एवं उनके अभिभावको को संबोधित करते हुये बोल रहे थे।

विधायक ने आगे कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नही है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए सरकार ने शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू किया है। कक्षा 12वीं तक के बच्चों को शिक्षा नि:शुल्क दी जा रही है। इस अवसर पर दर्जनों छात्राओं को साईकल दी गई। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे, मण्डल अध्यक्ष कमलेश शाह, अशोक शाह, बीईओ प्रभाकर दुबे एवं प्राचार्य अनिल त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता की इकाई नंबर 5 ने किया लगातार 100 दिन से ज्यादा विद्युत उत्पादन

Thu Jan 9 , 2025
भोपाल, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों द्वारा लगातार विद्युत उत्पादन करने की श्रृंखला में अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता की इकाई नंबर 5 ने लगातार 100 दिन से अधिक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड कायम किया है। अमरकंटक ताप विद्युत […]

You May Like