पारिवारिक विवाद में पहली मंजिल से गिरा युवक

इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र की मीना पैलेस में पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झड़प हो गई. विवाद के दौरान हाथापाई में एक भाई पहली मंजिल की बालकनी से सीधे सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयामीना पैलेस निवासी फरियादी फरदीन पिता अकील खान की शिकायत पर उसके ही भाई यूसुफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि घर की पहली मंजिल पर बालकनी के पास स्थित कमरे के सामने उसका बड़ा भाई यूसुफ खान, उसके दूसरे भाई मंसूर खान के साथ पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहा था.

देखते ही देखते यूसुफ हाथ में लिए डंडे से मंसूर की पिटाई करने लगा. जब फरियादी फरदीन बीच-बचाव करने पहुंचा और आरोपी यूसुफ के हाथ से डंडा छीना, तो वह मंसूर पर लात-घूंसे बरसाने लगा. इसी धक्का-मुक्की के दौरान दोनों पहली मंजिल की बालकनी के पास पहुंच गए, जहां से संतुलन बिगड़ने के कारण मंसूर नीचे सड़क पर गिर गया।ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मंसूर को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया. परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी यूसुफ खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है

Next Post

रेस्तरां में सामान गुम होने की बात पर विवाद

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ट्रीज़ल रेस्तरां में खाना खाने आए दो परिवारों के बीच मामूली बात पर खूनी झड़प हो गई. खोए हुए सामान में मदद की बात कहने पर दूसरे परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उसका […]

You May Like

मनोरंजन