शादियों के सीजन में उल्टी-दस्त और पेटदर्द के मरीज बढ़े 

उज्जैन। यह आमजन के लिए चिंताजनक खबर है। इन दिनों सर्दी की बीमारियों के साथ शादी समारोहों का सीजन शुरू होते ही उज्जैन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके चलते इन दिनों उज्जैन के चरक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालत यह है कि सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो जाती है। इनमें उल्टी-दस्त और पेट संबंधी समस्याओं से पीडि़त मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन के सामने भी परेशनी खड़ी हो गई है। अस्पताल स्टाफ को परेशानी से जुझना पढ़ रहा है।

इसके चलते मरीजों को ऐसे में शादी समारोहों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते समय स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र सिंह डोडिया ने बताया कि शादी समारोहों में खानपान की लापरवाही, बासी भोजन, दूषित पानी और मिलावटी खाद्य पदार्थ पेट संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए लोगों को ताजा एवं अच्छी तरह पका हुआ भोजन, स्वच्छ पेयजल और संतुलित मात्रा में खानपान को प्राथमिकता देना चाहिए। इसके साथ ही शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते उड़ रही धूल भी इसमें शामिल की जाए तो खांसी के मरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं। हालांकि बुजुर्गों और बच्चों को मास्क लगाकर निकलना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके। इसके अलावा सर्दी आने से इसमें और भी इजाफा हो गया है। जिससे दिल के मरीजों के साथ ही दमा रोगी भी इससे पीडि़त हो रहे हैं। सर्दी से जितना बचा उतना अच्छा है।

देर रात भोजन और तुरन्त सोने से बचें

शादी समारोहों में देर रात तक भोजन करने की आदत पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ा सकती है। ऐसे आयोजनों में भोजन की मात्रा संतुलित रखें। भोजन करने के तुरंत बाद सोना या लेटने के बजाय कुछ देर सुबह सैर करें। सोने से करीब दो से तीन घंटे पहले भोजन करना पाचन के लिए बेहतर रहता है।

-डॉ.सहज पलोड़

Next Post

वृद्धा की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत 

Wed Nov 25 , 2026
उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आए वृद्ध की रात में अचानक तबियत बिगडऩे के बाद मौत हो गई हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा […]

You May Like