
उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आए वृद्ध की रात में अचानक तबियत बिगडऩे के बाद मौत हो गई हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर परिवार उज्जैन आया था और दानी गेट क्षेत्र स्थित कृष्ण पैलेस होटल में ठहरा था। 22 नवंबर से परिवार धार्मिक नगरी में बने देव स्थलों के दर्शन कर रहा था। रात में कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा नदी में होने वाले दीपदान और शिप्रा आरती में भी शामिल हुआ था उसके बाद परिवार खाना खाकर होटल में आराम करने आ गया था। परिवार की 64 वर्षीय जय श्री पति दत्ता की रात 3 के लगभग अचानक तबीयत बिगडऩे लगी उन्होंने परिवार से घबराहट होने की शिकायत की उन्हें पानी पिलाया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया परिवार होटल स्टाफ की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टर परीक्षण करते उससे पहले महिला श्रद्धालु की मौत हो चुकी थी डॉक्टर ने हार्ट अटैक की संभावना जताई और पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
