पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, वारदात के बाद फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

रीवा, पुरानी रंजिश को लेकर 18 वर्षीय युवक की सिर पर लाठी से वार कर हत्या करने के मामले में मनगवां पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसकी ससुराल ग्राम गोंदरी से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम सूरा निवासी राहुल रावत पिता बृजेन्द्र रावत, उम्र 18 वर्ष पर उसके पड़ोसी सनोज उर्फ भूरा कोल ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते सिर पर बांस के डंडे से हमला किया। गंभीर चोट लगने से राहुल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही मनगवां थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 514/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की। आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा था। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश और तलाश अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद आरोपी को उसकी ससुराल ग्राम गोंदरी से पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया।

*थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने दिखाई तत्परता*

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी मनगवां मनस्वी शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई। घटना के बाद आरोपी के फरार होने के बावजूद पुलिस टीम ने लगातार उसकी तलाश करते हुए कम समय में उसे गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त हथियारनुमा डंडा बरामद किया।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम की लगातार दबिश और आरोपी की गिरफ्तारी को प्रकरण की जांच में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:* सनोज कोल उर्फ भूरा कोल पिता दऊआ कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सूरा, थाना मनगवां, जिला रीवा।

जब्ती: घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा।

*कार्रवाई में प्रमुख भूमिका:* निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राममिलन प्रजापति, सउनि धीरेन्द्र सिंह सहित प्रधान आरक्षक बलराम पासी, अवधेश तिवारी, आशीष सिंह, विष्णुदत्त पाण्डेय, अवधराज सिंह तथा आरक्षक अमरीश सिंह, अजय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह और देवेन्द्र गोयल की भूमिका रही।

Next Post

महामारी की तैयारियों को लेकर भारत ने दोहरायी वैश्विक सहयोग की प्रतिबद्धता

Sat Sep 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की उच्च-स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 25 सितंबर को […]

You May Like