कलेक्टर ने संजीवनी आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दिवाली

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर दीपावली के उपलक्ष्य में संजीवनी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ छोटी दीवाली मनाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी बच्चों के साथ उनके अनुभव शेयर किया एवं उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आप अच्छी से अच्छी पढ़ाई करें और डॉक्टर, इंजीनियर बने आपकी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने आश्रम की संचालिका सहयोग समिति प्रतिभा अल्जारिया से संचालन की सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त की।

Next Post

अफगानिस्तान की जगह जिम्बाब्वे खेलेगा पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला में

Sat Oct 18 , 2025
काबुल, 18 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से अफगानिस्तान के हटने के बाद जिम्बाब्वे को इसमें शामिल किया है। अफगानिस्तान ने देश के उर्गून जिले में सीमा पार से हुए हमले में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत के बाद अगले महीने पाकिस्तान में होने […]

You May Like