जितेंद्र कुमार आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जितेंद्र ने शुरुआत में नौकरी की, लेकिन एक्टिंग के प्रति जुनून उन्हें मुंबई खींच लाया। आज जितेंद्र को OTT का बादशाह कहा जाता है।
जितेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। जितेंद्र कुमार आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भइया तो कभी ‘पंचायत’ में सचिव जी बनकर वह अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। यही नहीं अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई है।
जितेंद्र कुमार की सफलता की राह आसान नहीं थी। परिवार की ओर से विरोध झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अलवर से स्कूलिंग के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती दिनों में एक जापानी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन दिल एक्टिंग में ही लगता था। कॉलेज के दौरान थिएटर से जुड़े और धीरे-धीरे एक्टिंग के रास्ते पर चल पड़े।
