पहले वीकेंड खबर में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी बड़ा सरप्राइज दिया है। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि कुनिका के हाथ से कैप्टंसी का ताज छिन गया है।
बिग बॉस 19 पिछले सीजंस के मुकाबले दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रहा है, ऐसा कहा जा सकता है, क्योंकि इस सीजन मेकर्स ने शो में काफी नए एलिमेंट्स जोड़े हैं, जिसका अंदाजा दर्शकों को पहले से नहीं था। शो में काफी कुछ नया दिखाया जा रहा है, इसलिए दर्शकों की उत्सुकता शो के इस सीजन को लेकर बढ़ गई है। पहले वीकेंड का वार में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। यह सदस्यों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। क्योंकि कंटेस्टेंट्स किसी के बेघर होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज यह रहा कि सलमान खान ने एक और नए रूम को दर्शकों के सामने रखा है।
फेस्टिवल सीजन में बिग बॉस के घर से कोई बेघर नहीं होता और पहले वीकेंड पर कई बार कंटेस्टेंट्स को एविक्शन से बचने का मौका मिलता है। बिग बॉस 19 में भी वही हुआ। सलमान खान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए यह बताया कि इस बार किसी का भी एलिमिनेशन नहीं होने वाला है।
