किसानों का खाद,बीज और बीमा सर्वे को लेकर धतुरिया चौराहे पर प्रदर्शन

विदिशा। किसानों की समस्याओं को लेकर धतुरिया चौराहा पर किसानों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा आगमन पर किया गया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेता आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि यह विदिशा के किसानों का दुर्भाग्य है कि सांसद स्वयं कृषि मंत्री हैं, लेकिन स्थानीय किसान खाद, बीज, बिजली, पानी और बीमा सर्वे जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

पूर्व सरपंच सुंदर सिंह दांगी ने कहा कि किसानों को खाद और बिजली की भारी किल्लत है. वहीं उमराव सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ हमेशा अन्याय किया है और केवल अपने गांव ढोलखेड़ी का विकास कराया है. मौके पर पहुंची तहसीलदार और सिविल लाइन टीआई ने किसानों से उनकी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया. इस दौरान जिनमें पोप सिंह दांगी, चैन सिंह दांगी, सरदार सिंह राजपूत, रामबाबू दांगी, बृजेंद्र दांगी, मोहन सिंह राजपूत, बृजेश दांगी, विनय मीना, शैलेंद्र सिंह राजपूत, गोपीलाल कुशवाहा सहित अन्य किसान शामिल थे.

 

Next Post

एकाउंट ब्लॉक कर रकम हड़पी

Sat Sep 6 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने एकाउंट ब्लॉक कर रकम हड़प ली। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि शैलेन्द्र सरावगी उम्र 47 वर्ष निवासी मझगवॉ ने लिखित शिकायत की कि दिसम्बर 2024 में फेस बुक में अचानक एक मोबाईल नम्बर के व्हाटसअप गुप स्टॉक ट्रेडिंग लर्निग गु्प में वह ज्वाईन हो गया, उससे […]

You May Like