हाउसिंग बोर्ड हेड क्लर्क को ठग ने डराकर लगाई 3.97 की चपत

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल निवासी हाउसिंग बोर्ड के हेड क्लर्क को साइबर ठग ने फोन करते हुए डराया कि आपने जो ऑर्डर मंगवाया है उसमें अवैध सामान पकड़ा गया है, कानूनी कार्यवाही होगी। डरा धमकाकर जालसाज ने उसे 3 लाख 97 हजार रूपए की चपत लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मिथलेश पटेल 64 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर नम्बर 3 हाथीताल गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बैंक अकाउण्ट इंडियन बैंक शाखा कटंगा में है वह हाउसिंग बोर्ड जबलपुर में जबलपुर से हेड क्लर्क से सेवानिवृत्त है। उसने मीसो कम्पनी से वेनटेक्स का हार 164 रूपये का मंगाया था।

इसके बाद उसके पास कॉल आया कि आपने जो आर्डर किया था जिसमें अवैध सामान था जो पकड़ा गया है आपके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी उसने कहा कि अब क्या करना चाहिये, कॉल करने वाले ने कहा कि आपको पैसे भेजने पड़ेगें, इसके बाद उसे फोन पे पर 1 रूपये भेजा जिसके बाद उनका वीडियो कॉल आता था। उसने बिजली बिल जमा करने के लिये खाता चैक किया खाते में 300 रूपये बचे थे बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि कुल 12 ट्रांजेक्शन से उसके बैंक खाते से कुल 3 लाख 97 हजार 857 रूपये निकाले गये हैं। मोबाइल नम्बर धारक उसे कॉल करता था जिसका कॉलर आईडी में विक्रम गोस्वामी नाम आ रहा है। अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये आनलाईन फ्रॉड करते हुये उसके खाते से 3 लाख 97 हजार 857 रूपये हड़प लिये हैं।
मोबाइल हैक कर निकाली रकम-
गोहलपुर थाना अंतर्गत न्यू आनंद नगर निवासी तनसीर अहमद खान का साइबर ठग ने मोबाइल हैक करते हुए उसके एवं उसकी पत्नी अरशिया खानके बैंक अकाउण्ट से कुल 1 लाख 45 हजार रूपये निकाल लिए है।

Next Post

ईरान को मिला गैस का खजाना! 7.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट का भंडार, डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन?

Mon Aug 24 , 2026
ईरान, ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में 7.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट से ज्यादा प्राकृतिक गैस मिलने का दावा किया है। युद्ध और प्रतिबंधों के बीच इसे बड़ी ऊर्जा खोज माना जा रहा है। अमेरिका के साथ जारी युद्ध और कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी खोज […]

You May Like