बातचीत बंद की तो नाबालिग को धमकाया, भाइयों को ड्रग्स केस में फंसाने की दी धमकी

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को दोस्ती तोड़ने पर धमकाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक उस पर दोबारा बातचीत करने का दबाव बना रहा था. इनकार करने पर जान से खत्म करने और उसके भाइयों को ड्रग्स के मामले में फंसाने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पटेल कॉलोनी बरदरी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी निहार से दोस्ती थी और दोनों साथ घूमने भी जाते थे. करीब दो महीने पहले उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन इसके बाद निहार बार-बार बात करने का दबाव बनाने लगा. आरोप है कि 24 अक्टूबर को दोपहर में किशोरी अपने घर की छत पर कपड़े लेने गई थी, तभी सामने की छत पर मौजूद निहार ने उसे धमकाया. उसने बातचीत नहीं करने पर किशोरी के भाइयों को ड्रग्स के मामले में फंसाने की धमकी दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब', 24 घंटे की तबाही की चेतावनी के बीच स्कूलों में छुट्टी

Tue Oct 27 , 2026
विशाखापत्तनम / अमरावती,  बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ अब अत्यंत भीषण रूप धारण कर चुका है, जो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात बुधवार को उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते […]

You May Like