पारा @ 8.6 °C सेल्सियस, लिया जा रहा अलाव का सहारा

झाबुआ: दिसंबर माह का आधा पखवाड़ा बीत चुका है। इस महीने में जिलेभर में कड़कड़ाती ठंड का आभास हो रहा है।ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे है। ऊनी एवं गर्म वस्त्र पहनने के साथ अदरक और ईलायची वाली चाय की चुस्कियों का आनंद लिया जा रहा है। होटलों पर चाय, कॉफी के साथ गराडू, जलेबी, गरम दूध, हलवे की बिक्री अधिक हो रहीं है।

जिले के शहरी, नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलसुबह एवं रात में कड़कड़ाती ठंड से राहत के लिए लोगों द्वारा बाजार में अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने के प्रयास किए जा रहे है। मौमस विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि 18 दिसंबर, गुरूवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। श्री त्रिपाठी के अनुसार जनवरी माह के आधे पखवाड़े तक ठंड का प्रकोप अधिक रहने की संभावना है।

Next Post

टोल टैक्स भुगतान प्रणाली का किया जा रहा है सरलीकरण : गडकरी

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोक सभा में बताया कि नयी नीति में टोल टैक्स उसी स्थान से लगेगा जहां से कोई वाहन सड़क पर प्रवेश करेगा। श्री गडकरी ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में बताया कि […]

You May Like