दमोह:नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगदंबा की स्तुति, आराधना और जगत में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दमोह असाटी महिला समिति द्वारा गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला समिति की सचिव रागिनी असाटी व कोषाध्यक्ष सोनल असाटी ने उपस्थित सभी जनों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन कर नवरात्रि की बधाई दी और मंच संचालन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगत जननी की पूजा व दीप प्रज्वलन के साथ दमोह समाज के वरिष्ठ बंधुओं इंजी.रमेश, आलोक असाटी, विनय असाटी दो-भाई, एसके असाटी,मुरारी असाटी, शैलेंद्र शैलू, विवेक अप्सरा,समाजसेवी व वरिष्ठ मातृशक्ति के करकमलों द्वारा किया गया।
पूजन के दौरान समाज की बेटी कु. काजल असाटी ने मधुर स्वर में माता की अद्भुत आरती प्रस्तुत की। इस दौरान पूरा संस्कार भवन देवालय की भांति प्रतीत हो रहा था और सभी समाजबंधु श्रद्धा भक्ति भाव के साथ माता की स्तुति में तल्लीन दिखे।कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम देवी स्वरूप छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा मां की स्तुति गरबा नृत्य के माध्यम से की गई। पूरे महोत्सव में 9 गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां समाज की छोटी बेटियों, नवयुवतियों व मातृशक्तियों द्वारा सुंदर और शालीन
गरबा नृत्य की व्यवस्थित कृति भिन्न-भिन्न तालियो व डांडिया के साथ प्रस्तुति दी गई।संस्कार भवन में भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल-नगाड़े, मृदंग की मधुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया था।इस अवसर पर गरबा कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में अनीता असाटी दलाल, गीता असाटी, शिवानी असाटी, संगीता असाटी, मनीषा नायक व ज्योति नायक ने वित्तीय सहायता कर अहम भूमिका निभाई।गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां सुंदर और मनमोहक रहीं। समाजजनों ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। दमोह युवा अध्यक्ष विनय असाटी ने छोटी और बड़ी बेटियों की प्रस्तुति के लिए 500-500 रुपये, पूर्व महिला उपाध्यक्ष व वर्तमान संरक्षिका साक्षी जसवंत नायक ने छोटी बच्चियों को 1100 रुपये दिए। वहीं असाटी महासभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश असाटी द्वारा 1100 रुपये, वरिष्ठ समाजसेवी शैलू असाटी द्वारा 500 रुपये, वरिष्ठ मार्गदर्शक मुरारी लाल असाटी द्वारा 1100 रुपये, समाजसेवी सुनील असाटी मम्मा की स्मृति में 1100 रुपये और अनिल असाटी गल्ले वाले द्वारा 500 रुपये की राशि महिला समिति को भेंट की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठों व मातृशक्ति के करकमलों से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही समस्त प्रायोजकों को सुंदर उपहार देकर आभार व्यक्त किया गया। गरबा महोत्सव पर अनन्या, प्रतिज्ञा, गौरी और राधिका द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसके लिए समिति द्वारा उन्हें उपहार दिए गए।महिला समिति की सचिव रागिनी असाटी और कोषाध्यक्ष सोनल असाटी ने बताया कि तन, मन, धन और श्रद्धा से किए गए समर्पण से ही कोई भी कार्यक्रम सफल होता है। यही दमोह समाज की पहचान है।सम्पूर्ण गरबा महोत्सव शालीन और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दमोह महिला समिति के अभूतपूर्व योगदान और समाज बंधुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।
