बगडोना मे रिटेनिंग वाल और सीसी रोड का भूमिपूजन

सारनी। नगर के वार्ड 36 बगडोना में नाले पर रिटेनिंग वाल और कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे व अन्य अतिथियों ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

बगडोना में सतपुडा कॉलोनी रेलवे लाइन के पास लंबे समय से नाले पर रिटेनिंग वाल बनाने की मांग उठ रही थी। नगर पालिका को यहां 16.19 लाख रूपए से रिटेनिंग वाल बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, वार्ड पार्षद दशस्थ सिंह जाट, दीपक पटेल सिनोटिया, राकेश वस्त्राणे, भोला सिंह, निजाम अहमद समेत अन्य वार्ड वासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इसी तरह विभूति मंडल एवं पूनम तिवारी के आवास तक सीसी रोड निर्माण को भी स्वीकृति प्राप्त हुई। यहां करीब 3.65 लाख से सीसी रोड का निर्माण कार्य का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया।

 

 

Next Post

प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक को शो-कॉज

Fri Nov 28 , 2025
सतना: नसबंदी शिविर के दौरान मीडिया कर्मियों से अभ्रदता किए जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक से जवाब मांगा गया है.मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कोठी से प्राप्त जानकारी […]

You May Like