ग्वालियर के सर्राफा व्यापारी को चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी

ग्वालियर। लश्कर के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र के क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यापारी के दबिश दी। महाराष्ट्र पुलिस जलगांव, वर्धा व कल्याण शहर में हुई सात लूट के गोल्ड की तलाश में यहां आई थी। लूट कांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह लूट करने के बाद ग्वालियर पहुंचकर एक दलाल के माध्यम से सराफा बाजार में स्थित रामा ज्वेलर्स पर 126 ग्राम सोना गिरवी रखा था। सराफा बाजार में पुलिस की तीन गाड़ियां देखकर इनकम टैक्स की रेड की खबर से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र पुलिस ने लुटेरों की गैंग के मास्टरमाइंड हसन अली को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि लूट का माल ग्वालियर में सराफा बाजार में गिरवी रखा है। महाराष्ट्र पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की मदद से सराफा बाजार में दबिश देकर राम ज्वेलर्स के संचालक से 126 ग्राम सोना बरामद किया है।

Next Post

गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि […]

You May Like