एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में दिखी भारत की बहुरंगी संस्कृति

रीवा:एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत रीवा नगर में स्थित शासकीय उ.मा.वि. बदरांव में बच्चों को शामिल करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने देश विविध राज्यो की कला, संस्कृति व विशेषताओं की जानकारी दी गई. छात्रों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की भी प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आरके जैन द्वारा की गई एवम सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदाय किये गए.

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई. कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की माध्यमिक शिक्षक अदिति पाठक ने बताया कि शासन द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच सक्रिय रूप से बातचीत को बढ़ावा देना है, जिसका उद्देश्य उनके बीच अधिक आपसी समझ को बढ़ावा देना है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है. कार्यक्रम का संयोजन माध्यमिक शिक्षक अनीता शर्मा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में विद्यामणि शुक्ला, लछू बसोर मौजूद रहे.

Next Post

ई अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्यवाही

Sat Dec 20 , 2025
रीवा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी शिक्षक ई अटेंडेंस से उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं.जो शिक्षक ई अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज न करें उनके […]

You May Like