सिंगरौली: जिले के सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काकसिहा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 का हैंडपंप बीते 3 साल से बंद पड़ा है, आंगनवाड़ी केंद्र ककरसिंहा के हैंड पंप का 3 साल से बंद होना जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, क्या जिम्मेदारों को 3 साल में भी पेय जल उपलब्धता का जायजा लेने के लिए फुर्सत नहीं मिली।
यह गैरजिम्मेदाराना प्रशासनिक अधिकारियों की घोर लापरवाही सिद्ध करती है, जबकि आंगनवाड़ी छोटे-छोटे नौनिहालों का प्रारंभिक विद्यालय होती है, जहां प्यास बुझाने के लिए इस उमस भरी गर्मी में जल की उपलब्धता नहीं है, यह भयावह स्थिति महिला बाल विकास व पीएचई दोनों विभागों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
