ई अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्यवाही

रीवा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी शिक्षक ई अटेंडेंस से उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं.जो शिक्षक ई अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज न करें उनके विरूद्ध संकुल प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यवाही करें. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास करें.

सभी प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि बोर्ड परीक्षाओं तथा अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर हों. परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें. रेमेडियल कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करें. बीईओ तथा संकुल प्राचार्य इन कक्षाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करें. प्राचार्यों और शिक्षकों ने दो माह बच्चों पर विशेष ध्यान दे दिया तो कई बच्चों का भविष्य सुधर जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी भी स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें. शिक्षकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की भी उपस्थिति भी ई अटेंडेंस से दर्ज कराएं. बैठक में डीईओ आदि मौजूद रहे.

Next Post

डंपर में दब कर राजस्थान के बुजुर्ग की मौत

Sat Dec 20 , 2025
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अर्णव ग्रीन सिटी टाउनशिप में एक गिट्टी से भरे डंपर के पलटने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। अभी हाल ही में क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी और इस पाइपलाइन का आधा अधूरा घटिया काम इस हादसे की […]

You May Like