इंदौर:शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रखी है. पिछले दो दिनों में नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने 41 चालकों पर कार्रवाई की है. 30 अक्टूबर की सुबह से लेकर 1 नवंबर की सुबह तक नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 41 भारी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. \
पुलिस ने इन वाहनों से 2 लाख का जुर्माना वसूलकर शासन के खाते में जमा कराया. साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नो एंट्री समय और मार्गों का पालन करें, अन्यथा आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी.
