ईरान के परमाणु प्रमुख ने आईएईए से “निष्क्रियता” समाप्त करने किया आग्रह

तेहरान, 20 जून (वार्ता) ईरान के परमाणु प्रमुख ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था से अपनी “निष्क्रियता” समाप्त करने और ईरान की “शांतिपूर्ण” परमाणु सुविधाओं पर इजरायली हमलों की निंदा करने का आह्वान किया। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लाम ने गुरुवार को मार्काज़ी प्रांत के खोंडाब काउंटी में अराक भारी जल अनुसंधान रिएक्टर सुविधा पर इजरायली हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अध्यक्ष राफेल ग्रॉसी को संबोधित एक पत्र में यह टिप्पणी की।

श्री इस्लाम ने आईएईए से अपनी “निष्क्रियता” तुरंत समाप्त करने और इजरायल की कार्रवाई की निंदा करने का आह्वान किया, जो अंतर्राष्ट्रीय कानून के विपरीत है।

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष गुरुवार को अपने सातवें दिन में प्रवेश कर गया। इसकी शुरुआत 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमले करने के बाद हुई, जिसमें देश के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया और कई शीर्ष सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई।

ईरान ने भी इजरायल में लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले करके जवाब दिया। इससे पहले गुरुवार को, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी इजरायल में सोरोका मेडिकल सेंटर की एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया गया, जिसमें कम से कम 71 लोग घायल हो गए।

 

 

Next Post

बागडे, भजनलाल, देवनानी, राठौड़ सहित कई नेताओं ने मुर्मू को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Fri Jun 20 , 2025
जयपुर, 20 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बागडे ने श्रीमती मुर्मू के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन […]

You May Like