चांचौड़ा में पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत

गुना: जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर आग में झुलसे युवक की गुरुवार सुबह भोपाल में मौत हो गई। मृतक ग्राम कुलंबेह निवासी चंदन गुर्जर ने मरने से पहले पुलिस आरक्षक सुरेन्द्र भील पर गंभीर आरोप लगाए थे।चंदन ने अपने बयान में बताया था कि उसका दोस्त सोना खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ था। इस शिकायत पर कार्रवाई करने के नाम पर आरक्षक सुरेन्द्र ने एक लाख रुपये मांगे।

रकम देने के बावजूद न तो कार्रवाई हुई और न पैसा लौटा। जब चंदन ने राशि वापसी की मांग की तो विवाद के दौरान सुरेन्द्र ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान उसका बेटा भी मौजूद था और चंदन को पकड़े रहा।गंभीर रूप से झुलसे चंदन ने चार दिन तक जीवन और मौत से संघर्ष किया और अंततः गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने दोषी आरक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने सुरेन्द्र भील के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उस पर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए है।

Next Post

बारिश के बीच गांव की रोशनी बहाल करने उतरे बिजलीकर्मी

Thu Sep 4 , 2025
इंदौर: मप्रपक्षेविविकं इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत हातोद बिजली वितरण केंद्र के कर्मचारी बुधवार को मूसलाधार बारिश के बावजूद नैनोद गांव पहुंचे और खराब हुई लाइन को सुधारा तेज बारिश के बीच जोखिम उठाकर किए गए इस सुधार कार्य के चलते गांव की बिजली आपूर्ति देर रात बहाल हो सकी। Facebook […]

You May Like