अंतिम दिन अध्यक्ष के लिये 12 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन

रीवा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा करने की आज अंतिम तारीख थी. जहा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी पद के लिये 72 नामांकन अब तक जमा हो चुके है.

बुधवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और दो बजे के बाद शाम 4.30 बजे तक अभ्यार्थी अपना नामांकन पत्र वापस प्राप्त कर सकेगे. इसके पश्चात प्रत्याशियों के नामों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन जमा किया. अध्यक्ष पद हेतु आज राजेन्द्र पाण्डेय, संतोष कुमार अवधिया, नीरज वर्मा, डा0 श्रद्धा सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया. इस तरह से कुल अध्यक्ष पद हेतु 12 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन पत्र जमा किया. उपाध्यक्ष पद हेतु आज रामाधार कुशवाहा एवं अरूणा पटेल द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया इस तरह से उपाध्यक्ष पद हेतु कुल 8 नामांकन पत्र जमा किये गये है. सचिव पद हेतु आज शिव कुमार तिवारी, कमलभान सिंह, धीरेन्द्र चतुर्वेदी, अरूण प्रताप सिंह, त्रिगुण सेन तिवारी, दिनेश सेन इस तरह से कुल सचिव पद में 10 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन पत्र जमा किया. सह सचिव के लिये 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिये 7 और ग्रंथपाल पद के लिये 6 ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

Next Post

गोलीकांड का मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने महाराष्ट्र में पकड़ा, हथियार बरामद

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। राजधानी में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ ‘गेट’ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शादाब को पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले की भुसावल में पकड़ा. रोड चेकिंग के दौरान उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. भोपाल के अलावा अब आरोपी शादाब के खिलाफ भुसावल पुलिस […]

You May Like