गोदाम में फांसी पर झूलती मिली लाश 

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत गोदाम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पिंकी उर्फ रंजीत लोधी 47 वर्ष निवासी मिलौनीगंज बढ़ई मोहल्ला ने सूचना दी कि वह बेल्डिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई मुकेश उर्फ महेन्द्र ठाकुर उसके घर के बाजू से रहता है, जिसकी कृष्णा चाट भंडार के नाम से चाट की दुकान लाला पान चौक 90 क्वाटर त्रिमूर्तिनगर में है, जिसके पीछे प्रदीप गर्ग का फ्लेक्स बेनर का गोदाम हैं। जहां पानी भरने के लिये मुकेश जाता था। आज सुबह लगभग 9-30 बजे मुकेश उर्फ महेन्द्र ठाकुर का लड़का कपिल ठाकुर उसके घर आकर बताया कि पापा ने दुकान के पीछे गोदाम में फांसी लगा ली जिससे उनकी मौत हो गयी है, वह अपने परिवार के साथ जाकर देखा उसके भाई ने गोदाम में लगे टीनशेड के पाईप से फांसी लगा ली, जिससे मौत हो गयी।

Next Post

वेयर हाउस से राहर चोरी मामले में दर्ज हुई एफआईआर 

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत महावीर वेयर हाउस का ताला तोड़कर 1.20 लाख की राहर चोरी की पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि अमित गोपाल जैन 48 वर्ष निवासी दीनदयाल वार्ड शहपुरा ने लिखित शिकायत की कि वह गल्ले का व्यापार का […]

You May Like

मनोरंजन