ग्वालियर। सेवा भारती के मध्य भारत प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पी. एस. बिंद्रा ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से होने चाहिए और समाज में आत्मविश्वास जगाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए। बैठक में प्रांत सचिव राजेश जैन ने संगठन के प्रकल्पों में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि प्रांत कोषाध्यक्ष राज नारायण अग्निहोत्री ने वित्तीय व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और समाज से मिले प्रत्येक सहयोग का पारदर्शी हिसाब रखने की बात कही। बैठक में ग्वालियर और डबरा जिले के सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
Next Post
कारगिल के अमर वीरों को नमन, सारनी महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन
Sun Jul 26 , 2026
सारनी। महाविद्यालय में विविध आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय, सारनी में रविवार को राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार महाविद्यालय परिवार एवं अंतर्राष्ट्रीय […]
