सीधी:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को 31 मार्च तक जोनल प्लान तैयार करने तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा।मुख्य सचिव ने मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा उन्हें जल गंगा अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।
साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण, राजस्व संग्रहण, स्वामित्व योजना के लंबित मामलों के समाधान एवं एकल नलजल योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।उन्होंने पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा आमजन को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र से कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी एवं अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
