
ग्वालियर। विख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून के 507वें उर्स मेले के इन्तजाम के लिए प्रबन्ध समिति की विशेष बैठक 9 अक्टूबर, गुरुवार को शाम छह बजे दरगाह हजरत ख्वाजा खानून सभागार में दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। दरगाह के नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने बताया कि बैठक में उर्स मेले की व्यवस्थाओं के लिए विविध कमेटियों का गठन किया जाएगा। उर्स मेला 19 अक्टूबर को शाम छह बजे चिरागे चिश्तिया रोशन होकर प्रारम्भ होगा। इस मौके पर प्रबंध समिति और प्रशासन की ओर से उर्स की पहली चादर पेश की जायेगी। आठ दिवसीय उर्स मेले का समापन 26 अक्टूबर को दोपहर कुल के छींटें के साथ होगा। इस मौके पर अजमेर से आई खाश चादर पेश की जायेगी। उर्स संयोजक राम बाबू कटारे ने बताया कि उर्स मेले के लिए दरगाह की प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थायें की जा रही हैं।
