टेम्पो स्टैंड के पास घायल मिले युवक की मौत

इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक गंभीर हालत में मिला था, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था. उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.
मृतक की पहचान सोनू पिता दलजीत भाटिया उम्र 28 साल के रूप में हुई है. बीते दिन सोनू टेम्पो स्टैंड के पास घायल हालत में मिला था. सूचना मिलने पर हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान सोनू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. युवक को चोटें कैसे लगीं और वह घटनास्थल तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में हीरानगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, कारण अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली:देवसर जियावन थाना अंतर्गत कूंदवार चौकी क्षेत्र के ग्राम कुर्सा भाट टोला में एक 60 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजमणि कोरी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले […]

You May Like